शाहजहां के उर्स पर ताजमहल पर रहेगा खास इंतजाम



आगरा, मुगल बादशाह शाहजहां का उर्स 19 जुलाई से 21 जुलाई के बीच परंपरागत ढंग से ताजमहल परिसर में मनाया जायेगा, इन दिवसों पर ताजमहल परिसर में प्रवेश तो निशुल्‍क ही रहेगा किंतु सुरक्षात्‍मक कारणों से कई प्रतिबंध रहेंगे। खासकर बडे ढोल नगाडे नहीं बजाये जा सकेगे, इसके साथ ही भीड को नियंत्रित करने के लिये ए.एस.आई. और बी.एस.एफ. के बीच आपसी सहमति से परिसर के भीतर का 19 व 20 को जहां दोपहर 2 बजे से प्रवेश निशुल्‍क रहेगा वहीं 21 का पूरा दिन के लिये टिकट मुक्‍त घोषित किया गया है।
उर्स कमैटी के अध्‍यक्ष हाजी सरदार बहादुर जाफरी और मिर्जा सरदार वेग की सरकारी विभागों के साथ बैठक हो चुकी है, आयोजनों के दिनों में कमैटी के सौ सदस्‍य भी व्‍यवस्‍थाओं में योगदान को उपलब्‍ध रहेंगे। अंतिम दिन ताजमहल के फोर कोर्ट में लंगर का आयोजन भी होगा किंतु हरियाली की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए। हर साल लगभग दो लाख लोगों की इस परंपरागत आयोजन में शिरकत रहती है किंतु इनमें विदेशी कम जबकि स्‍थानीय खासकर ताजगंज के ज्‍यादा होते हैं।

दो दिन की हडताल में ताज सिटी में नर्क के हालात

आगरा, महानगर में अपमिश्रण की रोकथाम को चले व्‍यापक अभियान का पटाक्षेप नगर निगम के चीफ फूड एंड इंस्‍पैक्‍टर चरन सिंह बघेल सहित तीन निगम कर्मियों के साथ मारपीट की उस घटना के साथ हुआ जिससे आक्रोषित निगम कर्मियों के द्वारा लगातार हड.ताल रखी गई। यह टूटी भी तो केवल इस अश्‍वासन के साथ कि सभी नामजद हमलावर गिरफ्तार कर लिये जायेंगे, पुलिस ने पांच को गिरफ़्तार कर मामला सुलटाने का प्रयास किया किंतु निगम कर्मी सहज सहमत नहीं हुए। किंतु अन्‍तत: उन्‍हें नगरायुक्‍त की बात के आगे झुकना ही पडा।
अब हड.ताल तो जरूर समाप्‍त हो चुकी है किंतु इसके बाबजूद महानगर में लगभग डेढ हजार टन कूडा गलियों और बाजारों में पडा हुआ है। मानसून का मौसम है अगर कहीं हलकी बूंदा बादी भी हो गई तो शहर में नारकीय स्थिति को बनने से नहीं रोका जा सकेगा।इतना सब कुछ होने के बाबजूद प्रशासन व्‍यापारियों खासकर खद्यसामिग्री बनाने वालों के यहां छापा मारने को आमादा है, उधर नगर निग ने बुद्धवार से शहर में सफाई अभियान चलाये जाने की घोषणा की कर दी है।

चर्बी प्रकरण पर जांच का आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट तलब

आगरा,चर्चित अवैध चर्बी के चल रहे कारोवार के मामले मे जिलाधिकारी मृत्‍युंजय कुमार नारायण ने मजिस्‍ट्रेटी जांच का आदेश देकर अपर जिला मजिस्‍ट्रेट सी।बी. सिंह को नियुक्‍त किया गया है। 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को देने का निर्देश भी दिया है। इस बीच प्रशासन और वन सहित कई अन्‍य सरकारी विभाग अवैध कारखाना स्‍थल का निरीक्षण कर आये हैं।
अवैध चर्बी कारखाना प्रकरण से महानगर का जन जीवन प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आक्रोष जताते हुए एम.जी.रोड पर प्रदर्शन कर प्रशासन का पुतला फूंका गया। मेयर अंजुला सिंह माहौर इसी संबध में डी.आई.जोन से मिल आईं जबकि अब कमिश्‍नर से मिलने का समय तय हो चुका है। कांग्रेसी भी इस मामले में सक्रिय हैं, स्‍थ्‍ालीय निरीक्षण कर आने के बाद अब दिल्‍ली जाकर सी.बी.आई. से जांच करने की मांग उठाये जाने की तैयारी में हैं।

अलीगढ के आसुतोष बने मेयर काऊंसिल के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष


आगरा, मेयर काऊंसिल के चुनाव में अलीगढ के मेयर आसुतोष वर्षणेय भारी बहुत से निर्वाचित हुए। लगातार दो बार स्‍थगित होने के बाद यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्‍यायाधीश की देख रेख में संपन्‍न हुआ था। आगरा की मेयर अंजुला सिंह माहौर ने एक कैंपेनर के रूप में श्री वार्षणेय का चुनाव में खुल कर साथ दिया था। अलीगढ के बार प्रथम नागरिक रहने वाले श्री वार्षणेय एक खुले दिमाग के राजनेता और मिलनसार इंसान हैं। उनके कार्यकाल के अगले दो साल में सबसे बड। ईवेंट 2010 में होने वाला राष्‍ट्रमंडल खेल होंगे, जिनको द्रष्टिगत जहां एक ओर अलीगढ जनपद से लगा ग्रीनफील्‍ड एयरपोर्ट बन रहा है वहीं दूसरी ओर यमुना एक्‍सप्रैस हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होकर उसका उद्घटन भी होना है।

कमिश्‍नर ने अम्‍बेडकर योजानाकी फिर दिलाई याद


आगरा: प्रशासन की नागरिकों के प्रति अधिक जबाबदेही सुनिश्चित करने के लिये अब जिला, तहसील, विकास खंड तथा थाना स्‍तर पर अधिकारियों को अनिवार्य रूप से रोज प्रात:10 से 12 बजे के बीच अपने कार्यालयों में बैठना होगा। इस आशय का निर्देश मंडलायुक्‍त ने मंडलीय विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में दिये। डा। अम्‍बेडकर ग्राम विकास योजना और मान्‍यवर कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना की जिलावर गहन समीक्षा कर शतप्रतिशत कार्य सत्‍यापन करवाया नियत लक्ष्‍य हरहाल में पूरे किये जायें। नरेगा योजना के लक्ष्‍यों के प्रति भी अधिकारियों को सचेत कर याद दिलाय गया कि यह योजना रोजगार के अवसर प्रदान करने वाली एक महत्‍वपूर्ण योजना है।
नाले नालियों की स फाई 15 जून तक पूर्ण करलेने का लक्ष्‍य
आगरा:मंडलायुक्‍त ने महानगर के नालो, नालियों की सफाई 15 जून तक पूरी कर लिये जाने के निर्देश दिये हैं। इसके लिये उन्‍हों ने छै संयुक्‍त निरीक्षण दल भी गठित कर दिये हैं। इसी प्रकार जल निकासी और स्‍वच्‍छ जल की पीने हेतु व्‍यवस्‍था को भी अधिकारियों को सचेत किया है।