चर्बी प्रकरण पर जांच का आदेश, 15 दिन में रिपोर्ट तलब

आगरा,चर्चित अवैध चर्बी के चल रहे कारोवार के मामले मे जिलाधिकारी मृत्‍युंजय कुमार नारायण ने मजिस्‍ट्रेटी जांच का आदेश देकर अपर जिला मजिस्‍ट्रेट सी।बी. सिंह को नियुक्‍त किया गया है। 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को देने का निर्देश भी दिया है। इस बीच प्रशासन और वन सहित कई अन्‍य सरकारी विभाग अवैध कारखाना स्‍थल का निरीक्षण कर आये हैं।
अवैध चर्बी कारखाना प्रकरण से महानगर का जन जीवन प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आक्रोष जताते हुए एम.जी.रोड पर प्रदर्शन कर प्रशासन का पुतला फूंका गया। मेयर अंजुला सिंह माहौर इसी संबध में डी.आई.जोन से मिल आईं जबकि अब कमिश्‍नर से मिलने का समय तय हो चुका है। कांग्रेसी भी इस मामले में सक्रिय हैं, स्‍थ्‍ालीय निरीक्षण कर आने के बाद अब दिल्‍ली जाकर सी.बी.आई. से जांच करने की मांग उठाये जाने की तैयारी में हैं।