
आगरा, मेयर काऊंसिल के चुनाव में अलीगढ के मेयर आसुतोष वर्षणेय भारी बहुत से निर्वाचित हुए। लगातार दो बार स्थगित होने के बाद यह चुनाव सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश की देख रेख में संपन्न हुआ था। आगरा की मेयर अंजुला सिंह माहौर ने एक कैंपेनर के रूप में श्री वार्षणेय का चुनाव में खुल कर साथ दिया था। अलीगढ के बार प्रथम नागरिक रहने वाले श्री वार्षणेय एक खुले दिमाग के राजनेता और मिलनसार इंसान हैं। उनके कार्यकाल के अगले दो साल में सबसे बड। ईवेंट 2010 में होने वाला राष्ट्रमंडल खेल होंगे, जिनको द्रष्टिगत जहां एक ओर अलीगढ जनपद से लगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बन रहा है वहीं दूसरी ओर यमुना एक्सप्रैस हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होकर उसका उद्घटन भी होना है।

