शाहजहां के उर्स पर ताजमहल पर रहेगा खास इंतजाम



आगरा, मुगल बादशाह शाहजहां का उर्स 19 जुलाई से 21 जुलाई के बीच परंपरागत ढंग से ताजमहल परिसर में मनाया जायेगा, इन दिवसों पर ताजमहल परिसर में प्रवेश तो निशुल्‍क ही रहेगा किंतु सुरक्षात्‍मक कारणों से कई प्रतिबंध रहेंगे। खासकर बडे ढोल नगाडे नहीं बजाये जा सकेगे, इसके साथ ही भीड को नियंत्रित करने के लिये ए.एस.आई. और बी.एस.एफ. के बीच आपसी सहमति से परिसर के भीतर का 19 व 20 को जहां दोपहर 2 बजे से प्रवेश निशुल्‍क रहेगा वहीं 21 का पूरा दिन के लिये टिकट मुक्‍त घोषित किया गया है।
उर्स कमैटी के अध्‍यक्ष हाजी सरदार बहादुर जाफरी और मिर्जा सरदार वेग की सरकारी विभागों के साथ बैठक हो चुकी है, आयोजनों के दिनों में कमैटी के सौ सदस्‍य भी व्‍यवस्‍थाओं में योगदान को उपलब्‍ध रहेंगे। अंतिम दिन ताजमहल के फोर कोर्ट में लंगर का आयोजन भी होगा किंतु हरियाली की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए। हर साल लगभग दो लाख लोगों की इस परंपरागत आयोजन में शिरकत रहती है किंतु इनमें विदेशी कम जबकि स्‍थानीय खासकर ताजगंज के ज्‍यादा होते हैं।