आगरा, सूखा की चपेट में आये जनपद को राहत दिलाये जाने के कार्यक्रमों में भले ही देर लगे किंतु जल संरक्षण को तत्कालिक रूप से जरूरी मान प्रशासन ने विकास खंडवार जल संचय की विकास खंडवार योजनायें बनवाये जाने का निर्देश दिया है।जिलाधिकारी मृत्युंजय कुमार कुमार नारायण ने हालातों पर चिंता जताते हुए कहा है कि जलस्तर में तेजी से सुधार लाये जाने के प्रयास गंभीरता से किये जाने चाहिये, इसके लिये भू-गर्भजल विभाग, कृषि विभाग, लघु सिंचाई विभाग तथा विकास खंड अधिकारी से आपसी समन्वय से ठोस प्रोजैक्ट बनाये जाने को कहा है।उपलब्ध तालाबों का पुनरोद्धार, नालों पर चैकडैम, रिचार्ज पिट युक्त नये तालाबों की खुदाई, कम गहरे तालाबों को गहरा किया जाना आदि शामिल हैं।
उन्हों ने क्रिटिकल और सेमीक्रिटीकल बिकास खंडों को सुरक्षित श्रेणी मे लाये जाने को भूगर्भ जल विभाग के घरा तैयार किये गये प्रोजैक्टों के प्रिजेंटेशन का भी अवलोकन किया।(सू.वि. आगरा)