विद्यार्थी के पुस्‍तक का पाठ सही प्रकार से न पढ1ने पर डी.एम.नाराज हुए नाराज

आगरा, जिलाधिकारी मृत्‍युंजय कुमार नारायण ने कहा है कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य नियमित रूप से किया जाये और शिक्षकों सहित विद्यालयों का समस्‍त स्‍टाफ समय से विद्यालय पहुंचे, वह मलपुरा स्थित पूर्व माध्‍यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान एक अन्‍य विद्यालय के शिक्षक की मौजूदगी पर वह अत्‍यंत नाराज हुए और उनका एक दिवस का वेतन रोक मामले की जांच करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में कक्षा छै की एक छात्रा के द्वारा पाठ्य पुस्‍तक का पाठ सही प्रकार से न पढ पाने पर भी उन्‍हों ने नाराजी जताई।
पूर्व में जिलाधिकारी ने खेरागढ का दौरा करने के दौरान कहा कि नरेगा योजना में किसी भी किस्‍म की लापरवाही बर्दाष्‍त नहीं की जायेगी, उन्‍हों ने कहा कि योजना के लाभार्थियों को जाब कार्ड उपलब्‍ध करवाया जाये और उनके बैंकों में खाते खुलवाये जायें, जिलाधिकारी खेरागढ का दौरा करने के दौरान नरेगा योजना के क्रियान्‍वयन की स्थिति का जायेजा ले रहे थे। मुख्‍य विकास अधिकारी राम अवतार ने एक जानकारी में बताया कि नेरगा के जौब कार्ड धारकों के खाते अब स्‍टेट बैंक में खुलवाये जा रहे हैं, जबकि अब तक सहकारी बैंक में खुल रहे थे।(सू.वि. आगरा)