
आगरा, कांग्रेस आगामी विधान सभा चुनावों के लिये अभी से प्रत्याशियों के चयन की प्रिक्रया प्रारंभ करदेगी, यह जानकारी पार्टी के िवधान मंडल दल के नेता प्रमोद तिवारी ने कि एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिये आये हुए थे और पार्टीजनों से औपचािरक चार्चायें कर रहे थे। श्री तिवारी ने कहा कि आने वाला वक्त कांग्रेस का है, राज्य की जनता अब खुलकर बसपा के विरोध में हैं। इसी प्रकार साम्प्रदायिक ताकतों के भी हार कर बैठजाने और उनके आधार पर प्रतिक्रिया की राजनीति कर रहे क्षेत्रीय दलों को भी नजरअंदाज किये जाने के दौर को भी कांग्रेस के पक्ष में बताया।
श्री तिवारी ने कहा कि भारत सरकार की मनरेगा और जेनार्म योजनाओं का कोई भी लाभ प्रदेश की जनता को नहीं मिल पा रहा है , हकीकत में सरकार विकास के काम के लिये मिलने वाले कन्द्रीय योजनाओं के धन को राजनीित से अलग कर के देखने को तैयार नहीं है।