ताज सिटी में धूम धाम से मनाय गया गणतंत्र दिवस

आगरा, ताज सिटी में गणतंत्र दिवस बडी ही धूमधाम से मनाया गया। मंडलायुक्‍त कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्‍त राधा एस चौहान ने ध्‍वजारोहण कर अधिकारियों और कर्मचारियों से आव्‍हान किया कि संविधान के प्रति अपना दायित्‍व बोध करते हुए सदैव कर्तव्‍यों के लिये सदैव सजग रहें। यमुना एक्‍सप्रैस वे अथार्टी के मुख्‍य कार्यपालक राजीव रौतेला ने कहा कि स्‍वाधीता हमारे लिये सबसे बडी उपलब्धि है, यह तभी बची रहसकती है जबकि संविधान के प्रति पूरी तरह प्रतिद्ध रहें। कार्यक्रम का संचालन अपर आयुक्‍त नगेन्‍द्र प्रताप ने किया।
कलैक्‍ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मृत्‍युंजय कूमार नारायण ने ध्‍वजारोहण कर आजादी के बाद से चल रहे विकास के क्रम की चर्चा कर, स्‍वतंत्रता आंदोलन की लडाई में आगरा के योगदान की चर्चा की।उन्‍हों ने संजय प्‍लेस में आयोजित स्‍थानीय वैल्‍फेयर एसोसियेशन के कार्यक्रम में भाग लिया। वे शहीद स्‍मारक भी गये जहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्‍यापर्ण किया।
उधर पुलिस लाइन में आयोजित परेड के कार्यक्रम में प्रदेश के उद्यान मंत्री नरायन सिंह ने ध्‍वजारोहण किया और परंपरागत परेड की सलामी ग्रहण की। इस अवसर पर सांस्‍क2तिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। आई.जी.जोन विजय कुमार, कमिश्‍नर, डी.आई.जी.आदित्‍य मिश्रा आदि वरिष्‍ठ अधिकारियों सहित बडी संख्‍या में अधिकारियों के अलावा नागरिकों की भी कार्यक्रम में सहभागिता रही।