
आगरा, जिलाधिकारी आवास परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 125 आंवले के पौधों को रोपा गया। जिलाधिकारी मृत्युंजय कमार नारायण ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि बृक्ष का फल दूसरे खाते हैं,वे हमारे पर्यावरण को तो बेहतर करते ही हैं, परोपकार की भावना के प्रेरक हैं। जिलाधिकारी की पत्नी श्रीमती मंजरी नारायण, पुत्री हिया, पिता सुरेश चन्द्र शर्मा, माता शकुंतला देवी तथ ग्राम बरारा के उन्नत शील किसान डा। हर्ष बर्धन सहित उद्यान एवं कृषि विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
सूचना विभाग ने लगाई प्रदर्शनी
आगरा, सूचना विभाग के ईदगाह बस स्टैंड रोड मंडलीय कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से शासन की आम जनता से जुडी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई। प्रचार सहायक मानिक चन्द ने आने वाले दर्शकों को जरूरी जानकारियां दीं।