आगरा,महानगर की बढती हुई ट्रैफिक समस्या को द्रष्टिगत एक नया मास्टर प्लान यातायात के लिये बनाया गया है सिके माध्यम से शहर के मुख्यमार्ग एम.जी.रोड पर वाहनों को कम से कम दूरी तय करनी पडे.। मंडलायुक्त राधा एस.चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिये कलैक्ट्रेट से पुलिस लाइन, तहसील रोड की ओर से पंचकुईयां रोड होकर कोठीमीना बाजार की ओर से वैकल्पिक मार्ग शुरू करने का निश्चय किया गया। इस रोड पर ए.डी.ए.के द्वारा 13 स्थानों पर रोड साइन तथा ट्रैफिक सिंग्नल लगाये जाने का निर्देश दिये गये।यमुना एक्सप्रेस वे के शीघ्र शरू होने की संभावनाओं को द्रष्टिगत यमुना नदी पर एक पैंटून पुल बनाये जाने का सुझाव भी दिया गया। एक निर्णय में तय किया गया कि यमुना नदी पर बन रहे नये पुल के पूरा हो जाने के बाद, इससे और स्ट्रैची ब्रिज से एकल दिशा ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का निश्चय किया गया।वर्तमान में छै रूटों पर चल रही बसों के रूटों का पुनरीक्षण करने का आदेश भी दिया गयचा।बैठक में पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार, डी.आई.जी दिनेश जुनेजा,नगरायुक्त आनन्द बर्धन, एडए उपाध्यक्ष तनवीर जफर अली, सचिव विजय शंकर पांडेय आदि अधिकारी उपस्िपस्थित थे (सू.वि. आगरा)