।आगरा मे तपिश का दौर पारा लगातार 45 से ऊपर
आगरा: जनपद में ग्रीष्म प्रकोप तेजी पर है, पारा लगातार 45 डिग्री सैल्शियस के आसपास बना हुआ है, स्थानीय कारणों के आकाश में बादल भी यदाकदा मंडराते है किंतु हल्के और मौसम को घंटे भरतक के लिये सुहावना बनादेने से अधिक कुछ खास नहीं हो पा रहा है। इस मौसम में ताजसिटी को सबसे अधिक समस्या पानी की है, यमुना लगभग जलशून्यता की स्थिति में है, जो पानी आ भी रहा है वह महानगर की जरूरत से कहीं कम है। पौश से पौश इलाके में जल किल्लत की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम 15 जून तक जनपद में यही स्थिति बनी रहनी है, इस बीच मानसून पूर्व की बौछारें जब तब जरूर राहत दिलाने वाली सावित हो सकतीहैं किंतु अगर सबकुछ पूर्वानुमानों के अनुसार ही चला तो जून के अंतिम हाफ़ते में ही किसी प्रकार की राहत सही प्रकार से संभव हो पायेगी जब उत्तर भारत को अपनी चपेट में लेलेने वाला मानसून आगरा में सक्रिय होगा। वैसे अनुमान है कि इस साल मानूसून सामान्य होगा ।